पलिया: सशस्त्र सीमा बल ने घोला गाँव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी सुमेर नगर द्वारा वाइब्रेंट गाँव घोला (आजाद नगर) में एक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पीलीभीत मुख्यालय के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. गुरविंदर जीत सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के पशुओं का उपचार और बीमारियों की रोकथाम करना था।