उमरेठ: तालपिपरिया में तालाब के पास ट्रैक्टर पलटा, खजरीअंतु निवासी होटल संचालक घायल
उमरेठ के तालपिपरिया के तालाब के पास ट्रेक्टर पलटने से मोरडोंगरी खजरीअंतु निवासी होटल संचालक घायल हो गया। घायल को छिंदवाडा अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शुक्रवार को पांच बजे परिजनों ने बताया कि हाथ सिर और पैर में चोट का उपचार जारी है।घायल मुकेश पवार खजरी अंतु में चाय की होटल चलाते है। ट्रेक्टर और प्लाउ लेकर वे अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।