चक्रधरपुर की कोलचोकड़ा गांव में आगामी 16 अप्रैल से हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को आयोजन कमेटी की ओर से कोलचोकड़ा गांव में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने 16 अप्रैल से शुरु होने वाले संकीर्तन व कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।