हुज़ूर: चेतक ब्रिज के समीप तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
Huzur, Bhopal | May 4, 2025 भोपाल। राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार वाहन एक बार फिर हादसे का कारण बना। चेतक ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।