हुज़ूर: शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 5 मिनट की देरी से पहुंचे छात्रों को NEET परीक्षा से किया गया वंचित
Huzur, Bhopal | May 4, 2025 भोपाल के शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में NEET UG 2025 परीक्षा के दौरान उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब कई छात्र निर्धारित समय से सिर्फ 5 मिनट देर से पहुंचे। परीक्षा केंद्र के गेट पर मौजूद अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश से रोक दिया।