खगड़िया: मानसी डाकघर का प्रिंटर महीनों से खराब, स्पीड पोस्ट की पावती नहीं मिलने से ग्राहक परेशान
खगड़िया जिले के मानसी डाकघर में पिछले कई महीनों से प्रिंटर खराब रहने के कारण स्पीड पोस्ट सहित कई डाक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी उन ग्राहकों को हो रही है जो स्पीड पोस्ट के माध्यम से महत्वपूर्ण दस्तावेज भेजते हैं, लेकिन उन्हें डाकघर से निर्धारित रसीद या पावती उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ग्राहकों ने मंगलवार दिन के 2:00 बजे को कहा कि स्पीड पोस