सीतापुर: कमलापुर इलाके में नेशनल हाईवे पर सांडों के बीच महासंग्राम, एक कार भी हुई क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल
जनपद के कमलापुर इलाके में नेशनल हाईवे पर साँडों के बीच हुआ महासंग्राम लोगों के होश उड़ाने वाला था। बताया जा रहा है कि लखनऊ दिल्ली हाईवे पर अचानक सड़क पर दौड़ते हुए वाहनों के बीच सांड एक दूसरे को हमला करके घायल करने लगे थे। इसी दौरान तेजी से आ रही एक कार भी सांड से जाकर टकराई जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और सांड गिर गया जिसका वीडियो वायरल हुआ है।