अररिया एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 14 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 75 लीटर देशी शराब, एक लीटर नेपाली शराब, 2 बाइक, एक देशी कट्टा, एक मोबाइल बरामद करते हुए. 4 अजमातीय व 5 जमानतीय वारंट का निष्पादन करते हुए. 2 अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया है.