सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर दूदू के समीप कंटेनर और मेथेनॉल टैंकर की जोरदार भिड़ंत, आस-पास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर दुदु के समीप ओल्ड राव होटल के पास एक कंटेनर और मेथेनॉल से भरे टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मेथेनॉल से भरा टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया,जबकि कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला