निवाड़ी: पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुम्हेडी में पूर्व विधायक शिशुपाल ने निशुल्क साइकिलें वितरित कीं
Niwari, Niwari | Nov 23, 2024 प्रदेश सरकार के द्वारा स्कूल छात्र-छात्राओं को वितरित करने वाले निशुल्क साइकिलों का आज पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शासकीय माध्यमिक शाला कुम्हेड़ी में आज भाजपा के पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल ने स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की। तो वही इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।