कटनी नगर: तिलक लगाकर स्कूल आने पर छात्र को प्रवेश नहीं, सेंटपॉल स्कूल पर परिजनों का आरोप
शहर के फॉरेस्टर वॉर्ड स्थित सेंटपॉल स्कूल में एक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को सिर्फ स्कूल में इस कारण प्रवेश नहीं दिया रहा क्योंकि वह तिलक लगाकर स्कूल जाता है।आज मंगलवार दोपहर 1 बजे छात्र और उसके परिजन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और शिकायत की है।