पाटी: हनुमान जयंती पर पाटी में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Pati, Barwani | Apr 4, 2026 पाटी नगर के गंधवाल रोड स्थित राम मंदिर के सामने प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान जयंती के उपलब्ध में विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर समिति के द्वारा नगरवासियों के सहयोग से किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन हनुमान मंदिर दोपहर से भंडारा शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहेगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया।