गुना नगर: कलेक्टर ने ज़िला कार्यालय में ली समय सीमा बैठक, 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पहले चरण में होगी होम वोटिंग
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा बैठक में लोकसभा निर्वाचन कार्यो की समीक्षा की। जिले के सभी सहायक रिटर्निग ऑफिसर को घर होम वोटिंग की अनुमति देने वाले 85 वर्ष से अधिक और PWD वोटर्स को चारों विधानसभाओं में पहले चरण में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तथा छूटे मतदाताओं को 1 से 3 मई दूसरे चरण में मतदान कराने व अन्य तैयारीओ को लेकर आदेश दिए।