गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर सुबह 4:00 बजे हुई मंगला आरती, एसपी कलेक्टर ने की पूजा, मंगला आरती में श्रद्धालुओं से भरा मंदिर परिसर
गुना में श्री हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान टेकरी धाम पर सुबह 4:00 बजे हुई मंगला आरती में गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह, एसपी संजीव कुमार सिन्हा और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। विधि विधान से पूजन किया। मंगला आरती में मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया। हनुमान टेकरी धाम पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ।