बाड़मेर: एसआईआर में बेहतर प्रदर्शन के लिए 14 बीएलओ को सम्मानित किया गया, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ मूलसिंह भाखर से संवाद किया
Barmer, Barmer | Nov 20, 2025 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा गुरुवार शाम 6.00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम -2026 के तहत शत-प्रतिशत कार्य संपादित करने वाले 14 बीएलओ का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उत्साहवर्धन करते हुए अन्य बीएलओ एवं एसआईआर से जुड़े कार्मिकों को बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया।