बाड़मेर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए जारी किया वीडियो संदेश
Barmer, Barmer | Nov 20, 2025 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद सिंह राठौड़ ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर युवा में रक्तदान को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। दरअसल अंबेडकर सेवा समिति देदूसर के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय मलाराम जी गढ़वीर की पुण्य स्मृति में आगामी 7 दिसंबर को ग्राम देदूसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।