मंझनपुर: मंझनपुर के नेता नगर में घरेलू विवाद के बाद किशोरी ने की आत्महत्या, अस्पताल में मृत घोषित, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नेता नगर मोहल्ले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर 17 वर्षीय किशोरी गीतांजलि उर्फ रंजनी वर्मा पुत्री लाल चन्द्र वर्मा ने घर के भीतर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने घटना की जानकारी होते ही उसे फंदे से उतारकर तत्काल मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।