चौपारण:चौपारण थाना क्षेत्र में एक युवती की जहर खाने से मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। युवती की मौत के बाद जब शव को सामुदायिक अस्पताल लाया गया, तो कर्मियों द्वारा शव रखने में आनाकानी किए जाने का आरोप है, जिससे शोकाकुल परिजनों को परेशानी हुई।घटना की सूचना चौपारण थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।