घोरावल: सोनभद्र के तिलौली गांव की खुशबू रानी ने UPPCS पास किया, असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन
सोनभद्र जिले में घोरावल तहसील क्षेत्र के तिलौली गांव की खुशबू रानी ने UPPCS 2024 की परीक्षा पास किया है सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक खुशबू रानी का असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन हुआ है खुशबू रानी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 21वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है आपको बता दें की खुशबू रानी एक साधारण किसान परिवार से हैं