गिरिडीह: बक्सीडीह रोड पर ठाकुर बाड़ी के पास बिजली के पोल में लगी आग
गिरिडीह के बक्सीडीह रोड स्थित ठाकुर बाड़ी के समीप शनिवार सुबह करीब 7 बजे अचानक बिजली के पोल पर बांधे गए फाइबर केबल तार में अचानक आग लग गई।आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।देखते ही देखते आग पास के पेड़ तक पहुंच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मसक्कत से आग पर काबू पाया