छतरपुर नगर: छतरपुर में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी 19 वर्षीय रामप्रसाद अहिरवार सुबह ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार,सुबह करीब 6:30 बजे उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।वही इस मामले की जानकारी आज 16 अप्रैल शाम करीब 7:30 बजे घायल युवक ने जिला अस्पताल में दी है।