बीसलपुर: मोहल्ला ग्यासपुर के युवक के फोन पर ईट के रूपए डालने को लेकर आया फोन इसी दौरान 99920 रूपए खाते से निकले मुकदमा दर्ज
बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नबी हसन ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को उसके फोन पर एक आनंद शर्मा के नाम से फोन आया और ईट के रूपए डालने को कहा जब तक फोन से बात हुई तब तक पीड़ित के पीएनबी बैंक के खाते से 99920 रुपए निकल गए बुधवार को बीसलपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।