सोहागपुर: ग्राम डुंडादेह में एसडीएम डॉ. बबीता राठौर की रात्रि चौपाल, महिलाओं ने उठाया शराबखोरी और नशे का मुद्दा
तहसील सोहागपुर के ग्राम डुंडादेह में बीती गुरुवार रात एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीण महिलाओं की समस्याएं सुनीं। एसडीएम कार्यालय से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि महिलाओं ने गांव में शराबखोरी, घरेलू विवाद और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन समस्या के समाधान के लि