पलवल जिले में शुगर मिल चालू न होने से गन्ना उत्पादक किसानों में भारी रोष है। जिला प्रशासन और शुगर मिल के प्रबंध निदेशक पर किसानों को बार-बार गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रशासन से जल्द से जल्द मिल शुरू करने की मांग की है।