बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिजनों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक मछुआरे को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मछुआरे की मौत हो गई। इस मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। घटना चेरिया बरियारपुर क्षेत्र की है।