खातेगांव: खातेगांव में कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक बेचने वाले तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई
बुधवार दोपहर 3 बजे कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए खातेगांव क्षेत्र के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कृषि विभाग द्वारा नकली कीटनाशक बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा उनके पास से भारी मात्रा में अवैध कीटनाशक दबाई और एक कार बरामद की है।