चंदौसी: चंदौसी के कच्चा कटरा मोहल्ला में चामुंडा देवी मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली शोभायात्रा, मंत्री रहे उपस्थित
चंदौसी के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित माँ चामुंडा देवी मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर किया। कैथल गेट पुलिस चौकी से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली भगवान शिव के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय है