बागपत: छात्रा से अश्लील हरकत करने पर जिला बागपत में अदालत ने युवक को 4 साल की सुनाई सजा व ₹15 हजार के अर्थदंड से किया दंडित
Baghpat, Bagpat | Mar 12, 2024 विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की छात्रा पांच मई 2017 की शाम एक मकान में सामान लेने गई थी। मकान में एक युवक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की थी। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध कार्रवाई कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।