रुन्नी सैदपुर: “अच्छा काम करोगे तो इनाम पाओगे, गलत काम करोगे तो जेल जाओगे” : जदयू विधायक पंकज मिश्रा
रुन्नीसैदपुर के जदयू विधायक पंकज मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि “अच्छा काम करोगे तो इनाम पाओगे, गलत काम करोगे तो जेल जाओगे।” उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।