बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शेखपुरा विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार रणधीर कुमार सोनी ने भारी मतों से जीत हासिल की है। जीत की घोषणा के बाद शनिवार दोपहर 12:00 बजे उनके पैतृक गाँव मुरारपुर में पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।जिले के सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने पहुँचकर विधायक रणधीर कुमार सोनी को गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।