पटेरा: कुण्डलपुर में श्रुत पंचमी मां जिनवाणी के महापर्व पर जिनवाणी पूजन हुआ
Patera, Damoh | Jun 19, 2026 सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन धर्म का ज्ञान आराधना को समर्पित पावन महापर्व श्रुत पंचमी धूमधाम से मनाया गया,इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, जिनवाणी पूजन, विधान हुआ।