यमकेश्वर: पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई
गरुड़चट्टी में सड़क पर हंगामा करने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ लक्ष्मणझूला पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत मामला दर्ज किया। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में यह कार्रवाई की गई।