गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जी: एसएसपी कार्यालय में एसएसपी ने लगाया जनता दरबार, 40 लोगों की सुनी गईं समस्याएं
गया जी में एसएसपी कार्यालय में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे एसएसपी आनंद कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में गया जी जिले के दूर-दराज से 40 आमजनों अपने-अपने समस्याओं को लेकर पहुंचे। आम जनों ने अपने-अपने समस्याओं को एसएससी के समझ रखा। इस दौरान से एसएसपी ने सभी मामले को गंभीरता पूर्वक सुने.