गया टाउन सीडी ब्लॉक: साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए ₹60 हजार, पुलिस ने कराए वापस, महिला ने जताया आभार
गयाजी शहर में एक महिला से साइबर अपराधियों ने पेफोन से उड़ा लिए थे 60 हजार रुपए,अब वे रुपए महिला के खाते में चार माह बाद साइबर पुलिस ने वापस कराए लिए हैं, रुपए मिलने पर महिला ने एसएसपी आनंद कुमार व डीएसपी साक्षी राय का आभार जताया है। इसकी जानकारी आज दिनांक 1 सितंबर सोमवार की शाम 5 बजे साइबर डीएसपी साक्षी राय ने रुपए मिलने के बाद दी है।