बहराइच: रामगांव थाना इलाके के एक गांव की महिला बैठी धरने पर, विपक्षी पर कार्यवाही की की मांग
रामगांव थाना इलाके के एक गांव की महिला धरने पर बैठ गई है। धरना शुक्रवार सुबह से शुरू की है। महिला का कहना है कि रामगांव पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। विपक्षी द्वारा महिला उत्पीड़न के तहत बलात्कार प्रयास करने व दो बार घटना कारित करने के बावजूद भी अभी तक अभियोग पर नहीं दर्ज हुआ। जिसको लेकर महिला अभियोग दर्ज करने को लेकर धरने पर बैठी है।