बहराइच: दुनक्का के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने लखनऊ किया रेफर
बहराइच गोंडा हाईवे के दोन्नक्का के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया । घायलों को पुलिस ने शहर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर बनी हुई देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है ।