इटाढ़ी: वीर कुंवर सिंह सेतु से कर्ज से परेशान दिव्यांग युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग, लोग खोजबीन में जुटे
Itarhi, Buxar | Sep 30, 2025 औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु से 1 दिव्यांग युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मृतक की पहचान स्टेशन रोड निवासी 40 वर्षीय रोजन के रूप में हुई है। रोजन दिव्यांग होने के बावजूद परिवार का खर्च चलाने की कोशिश करता था। बताया गया कि कर्ज और रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद से वह हताश हो गया।