ग्वालियर गिर्द: 'लुटेरी दुल्हन' की शिकायत पुलिस तक पहुंची, पत्नी पर आरोप पति को धमकाया और जेवर साथ ले गई, अब तक 10 शादी कर चुकी है
शहर में कथित 'लुटेरी दुल्हन' की शिकायत पुलिस तक पहुंची है।बिजौली क्षेत्र के मुगलपुरा के रहने वाले राहुल जाटव ने अपनी पत्नी,सास,साली और साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए है।पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी एक ऐसे गिरोह की सदस्य है,जो शादी के नाम पर लोगों को ठगता है।ये गिरोह अब तक 10 लोगों के साथ शादी के झांसे ले चुके है।