शिवपुरी नगर: इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा फटने से दो झुलसे, दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
शिवपुरी शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार शाम 5 बजे पटाखा फटने से दो लोग झुलस गए। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, गोशाला क्षेत्र निवासी वीरपाल यादव का गुना बायपास के पास इंडस्ट्रियल एरिया में बारदाने का गोदाम है। जहां वह कमल सिंह यादव के साथ पटाखें चला रहा था।