बदायूं: पटेल चौक के पास ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 4, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दहेमी गांव के रहने वाले 60 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र तुलसी सिंह साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं मुरादाबाद मार्ग पर पटेल चौक के पास ट्रक ने साइकिल सवाल ओमप्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।