नागौर: नागौर कृषि मंडी में एक बोलेरो से मिले ₹25 लाख, समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद में गड़बड़ी का संदेह, ₹25 लाख ज़ब्त
नागौर कृषि मंडी में बुधवार रात्रि में एक बहुत ही बड़ा घटनाक्रम हुआ। कुछ लोगों ने एक बोलेरो को रुकवाया और उसमें ₹25 लाख मिले हैं,इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया और यह आरोप लगाया कि समर्थन मूल्य खरीद के अंदर पर मूंग खरीद में गड़बड़ी हो रही है। इसके बाद पुलिस ने रुपए जप्त कर लिए,बुधवार रात्रि 10:00 बजे तक मंडी में हलचल मची रही।