बीना: अंबेडकर तिराहे के पास सकरी नाली का हो रहा निर्माण, स्थानीय दुकानदारों में जताई नाराजगी, की शिकायत
#jansamasya
Bina, Sagar | May 21, 2026 अंबेडकर तिराहे से खिमलासा फाटक की ओर नाली का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण एजेंसी के द्वारा नाली की चौड़ाई कम कर देने की वजह से स्थानीय दुकानदार एवं निवासी परेशान है। समस्या को लेकर लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंबेडकर तिराहे के पास पूर्व में जो नाली थी उसकी चौड़ाई ज्यादा थी, अब सकरी बनाई जा रही।