उमरेठ: गौली परासिया में जामुन तोड रहे लोगों पर मधुमक्खियांे का हमला,तीन लोगों को मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से काटा
गौली परासिया में जामुन खाने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तीन लोगों कोे मधुमक्खियों के हमले से गंभीर डंक गए। अस्पताल में इनका उपचार किया गया।गौली परासिया निवासी राजकुमार यदुवंशी ने बताया कि बुधवार को दो बजे के आसपास गांव के लोग जामुन खाने के लिए खेत में गए थे। इस दौरान पेड पर लगी मधुमक्खियंा भडक गई। मधुमक्खियां वहां खडे लोगों पर झूम गई।