औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के निवादा गांव निवासी युवती के साथ परिवार के एक व्यक्ति ने की मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
दिबियापुर थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी युवती के साथ परिवार के एक व्यक्ति ने मारपीट की है। पीड़िता ने दिव्यापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।