जगदीशपुर: जगदीशपुर के मथुरापुर में श्री शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ जलभरी कलश यात्रा के साथ हुआ आरंभ
जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कौरा पंचायत के मथुरापुर गांव में आज से 6 दिवसीय श्री शिव सपरिवार अचल प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ जलभरी कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया। आज बुधवार को सुबह मथुरापुर शिव मंदिर परिसर से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष युवा युवती माथे पर कलश लेकर जलभरी कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा के दौरान आस्था और भक्ति का