अधौरा: लोहरा व गुल्लू गांव के बीच झाड़ फुक करने जा रही महिला अनियंत्रित बाइक से गिरी, सदर में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Apr 13, 2026 अधौरा के लोहरा व गुल्लू गांव के बीच झाड़ फुक करने जा रही एक महिला अनियंत्रित बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सोमवार को लगभग 3 बजे की बताई गई है। महिला रोहतास जिला के नोवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत चानोडीह गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र उरांव की 45 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी कुंवर बताई जाती है। सदर में भर्ती कर घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।