गोला: धौसहर उर्फ बेलवाभारी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस ने 18 माह की मासूम को रौंदा, चालक फरार
Gola, Gorakhpur | Apr 15, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौसहर उर्फ बेलवाभारी में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से 18 माह की मासूम बच्ची नित्या की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच बच्ची अपने घर के सामने डेहरीभार मार्ग पर खेल रही थी।