शिवहर: तरियानी चौक पर बाइक सवार ने वृद्ध को मारी ठोकर, दोनों घायल
तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी चौक पर तेज रफ्तार अपाची बाइक ने सड़क किनारे एक वृद्ध को जबदस्त ठोकर मार दी है. बाइक चालक समेत वृद्ध दोनो बुरी तरह से घायल हो गया है. दोनो घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उसकी इलाज चल रही है. तरियानी थाना अध्यक्ष बिनय प्रसाद ने बताया कि यह सड़क हादसा शनिवार सुबह 09:15 बजे की है. पुलिस जांच कर रही है।