मध्यप्रदेश के बड़वाह में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। निमाड़ अंचल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार शाम बड़ी संख्या में लोग नावघाट खेड़ी नर्मदा घाट पहुंचे, जहां देर शाम तक स्नान और जल क्रीड़ा का दौर चलता रहा।