मुरैना नगर: कंट्रोल रूम में गरजे एसपी,ओवरलोडिंग,तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाली बसों पर चलेगा सख्त डंडा,यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
मुरैना में पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में बस ऑपरेटरों की बैठक में एसपी धर्मराज मीना ने ओवरलोडिंग,तेज रफ्तार,खतरनाक ओवरटेकिंग और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।सभी बसों के वैध दस्तावेज,फिटनेस,बीमा,जीपीएस व सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।चालक-परिचालकों को यातायात नियमों के पालन के निर्देश भी।